अमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज           बुघबार *स्ट्राइकर

अमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज


          बुघबार *स्ट्राइकर
रायपुर। खबर है कि छत्तीसगढ़ के रिकार्डतोड़ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के चहेते बहुचर्चित पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
प्राथमिक जांच में ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना पाए जाने पर अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 13.1 बी,13.2,भ्र नि अधिनियम 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 120 बी भादंवि के तहत पंजीबद्य कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही शिकायत पत्र में दर्ज अन्य आरोपों की जांच जारी है।जांच में और भी कई राज खुलने की संभावना है।
सामाजिक कार्यकर्ता  उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में राज्य शासन ने प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ एसीबी व ईओडब्ल्यू को जांच के निर्देश दिए हैं।
      अमन सिंह के खिलाफ पीएमओ में हुई शिकायत पर राज्य शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को पीएमओ से प्राप्त शिकायत का हवाला देते हुए अमन सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय की  पत्र प्राप्ति के वाद छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने कार्यवाही की है ।समक्षा जाता है कि अभी और नौकरसाह हैं जिनके नपने / नपाने की तैयारी है।
*बुघवार बहुमाध्यम तंत्र