भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के  सामने समन्यवय और उपचुनावो  की   चुनौती

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के 
सामने समन्यवय और उपचुनावो  की   चुनौती
   बुधवार बहुमाध्यम तंत्र
भोपाल। भाजपा ने खजुराहो के सांसदविष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया  है।  भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडी शर्मा को राकेश सिंह की जगह मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाने पर फैसला लिया है। वीडी शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और बुन्देलखण्ड में उन्हें बाम्हण और कट्टर हिन्दुवादी नेता माना जाता है।इस जिम्मेदारी के मिलने पर श्री शर्मा ने अपनी पहली प्रितिक्रिया देते हुए कहा, मुझ जैसे कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।इसी के साथ उनके सामने पार्टी संगठन व नेताओं में समन्यवय करने तथा जौरा व आगर मालवा में होने वाले उपचुनाव और पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की चुनौती है। 
    माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में  ब्राह्मण चेहरे को सामने लाना चाह रही थी। जिसके बाद वीडी शर्मा को चुना गया। हलांकि मध्य प्रदेश में एकअन्य ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ - साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चौंकानेवाला है।। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वर्गोको प्रतिविधित्व करने वाले कई वरिष्ठ व जनाघार वाले नेता शामिल रहे थे। वीडी शर्मा के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद ब्राम्हण को ही कैसे और क्यों चुना गया?
         भाजपा की अन्दस्णी संरचना को जानने और समक्षने वालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कोई आश्चर्य नही हुआ हैं और  इसे अपेक्षित मान रहे हैं।विष्णु दत्त शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं और इस नियुक्ति को लेकर संघ का ब्राम्मणवादी समक्ष व दबाव ही माना जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत भोपाल आए थे ,तभी विष्णु दत्त शर्मा का मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय हो गया था।
       श्री शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एक सवाल यह भी उठ रहा है कि पार्टी में ज्यादातर नेता उनसें वरिष्ठ हैं, ऐसे में वे किस तरह उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी करेंगे। इस मामले में वरिषठ नेता प्रभात झा का कहना था कि भाजपा में अध्यक्ष का पद सबसे ऊंचा होता है। उस पर कोई भी बैठा हो, हम सभी उसकी बात मानते हैं। यह पहली बार नहीं है, राकेश सिंह से भी कई वरिष्ठ नेता पार्टी में है, लेकिन अध्यक्ष होने के नाते वे उनकी बात हमेशा मानते थे।
       शर्मा को बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर ट्वीट कर बधाई दी। सीएम ने यह भी लिखा है कि मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में वीडी शर्मा का सहयोग मिलेगा।शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं, उन्हें एबीवीपी से लेकर संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। वे कई वर्षों से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती देने का कार्य करते आ रहे हैं। आपके इंडो- चीन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतर्राष्ट्रीय एग्रीकल्चर सेमिनार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये आपके विभिन्न कार्यों के अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश एवं यहां की जनता व संगठन को मिलेगा। नई भूमिका में आप नये कीर्तिमान रचें, मेरी शुभकामनाएं। 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा है कि खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं.
*बुघवार मल्टीमीडिया नेटवर्क