विदेश से लौटे लोग सामने नहीं   आए तो होगी गिरफ्तारी

विदेश से लौटे लोग सामने नहीं 
 आए तो होगी गिरफ्तारी
      रायपुर। विदेश से लौटे उन 17 लोगों के नाम छ्त्तीसगढ़ पुलिस न  जारी किए है जो हाल ही में लौटे है लेकिन अपनी जानकारी अभी तक नहीं दी है। जिला प्रशासन ने इन 17 लोगों को कड़ी  चेतावनी दी है। पुलिस ने सभी से अपनी स्वास्थ्य की जांच कराने को कहा है, उन्होंने विदेश से लौटने की जानकारी छुपाई है। टोल फ्री नं 104 पर कोई भी नागरिक इनकी जानकारी दे सकते हैं। सभी अगर जल्द सामने नहीं आए तो पुलिस इन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है, फिलहाल इनकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। विदेश दौरे से लौटने की जानकारी छुपाने के कारण तीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विदेश यात्रा से लौटे 17 लोगों की सूची 
सोमन्ना कुलसुम,
तरण टाइन,
फूंग ए फुक,
सिमरत,
मेगा बाई
मनिया बाई
सोहना बाई
टीकम दास,
सुलक्षणि कुकरेजा,
मुकेश कुमार,
अनिश कुमार,
आयुष कुमार,,
शबीता बाई,
अजय राव,
शिवम मंधानी,
शिवम अग्रवाल तथा
पुष्कर त्यागी
*बुघवार बहुमाध्यम समूह