विष्णु दत्तशर्मा  ने किया  मजदूरों के आवागमन  को सुगम करने का अनुरोध

विष्णु दत्तशर्मा  ने किया  मजदूरों के आवागमन
 को सुगम करने का अनुरोध


भोपाल,3मई2020.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श् जे.पी. नड्डा  और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)  बी.एल. संतोष के साथ विडियो कांफ्रेंस के दौरान राज्यों की सीमा पर मजदूरों के आवागमन की समस्या के निदान का अनुरोध किया। विशेषकर उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता प्रतिपादित की। श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा कोरोना संकट के दौरान किये जा रहे सेवाकार्यो की विस्तार से जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।
उल्लेखनीय है कि आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश टास्क फोर्स की बैठक में यह विषय प्रमुखता से आया था, कि दूरस्थ राज्यों से मध्यप्रदेश होकर उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लिये जाने वाले मजदूरों को सीमा पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि और बेहतर समन्वय हो जायेगा तो समय सीमा के भीतर मजदूरों की जाॅच और परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चिकित्सकों के सेवाकार्य को सम्मान दिये जाने के लिये सैनिकों को बधाई दी।
       बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि टेस्टिंग में अब जितने पाॅजिटिव आ रहे है उससे अधिक ठीक होकर घर जा रहे है। यह शुभ संकेत है जैसे भोपाल में 1029 टेस्ट में केवल 6 और उज्जैन में 200 में 9 तथा जबलपुर में 203 में 4 यह ऐसे संकेत है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होने की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बुरहानपुर के लोगों से विषेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में अब संशाधनों की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन 2600 टेस्ट किये जा रहे है और माह के अंत तक यह क्षमता 5000 होगी। निर्माण मजदूरों को फिर से 1000 रूपया दे दिया गया है। तथा 2 महिने का राशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि माॅडल मंडी बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बन गया है।
      राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में बाहर के जो विद्यार्थी है उनके रजिस्ट्रेशन करके धीरे-धीरे घर पहुॅचाने की व्यवस्थायें की जा सकती है, जिस पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रजिस्ट्रेशन प्रारंभ करने की बात कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बरसात से पहले पानी रोकने के लिये कुछ योजना बनाकर मजदूरों को रोजगार दिया जा सकता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने बीड़ी श्रमिकों के लिये उचित व्यवस्था किये पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गृहमंत्री  नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत, मंत्री  तुलसी सिलावट, मंत्री  मीना सिंह ,राजेन्द्र शुक्ला,  जगदीश देवड़ा आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। 
बुधवार*समाचार