फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं कर पाई कमलनाथ सरकार

फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं कर पाई कमलनाथ सरकार


कृब्ण देव सिंह
भोपाल ।20मार्च 2020।मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार . फ्लोरटेस्ट का सामना नही कर पाई और आज मुख्यमत्री निवास मे भीड़ भरे पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को ३स्तीफा सौपने की घोषणा कर दी है। 
    श्रीकमलनाथ ने कहा कि.११ दिसंबर २०१८ परिणाम..आने के वाद लगभग पंद्रह महीनों में प्रयास प्रदेश की तस्वीर बदलें। इन पंद्रह महीनों मेरी क्या गलती। मैंने हमेशा विकास की बात। केंद्रीय मंत्री था, भरपूर काम किया। पांच साल का मौका प्रदेश का विकास हो, मप्र की तुलना बड़े राज्यों से हो। बीजेपी को पंद्रह साल मिले, मुझे पंद्रह महीने, बीजेपी को रास नहीं आया।मेरे खिलाफ निरंतर साजिश रची गई।
               उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही कहते थेकि बस थोड़े दिन की सरकार, पहले दिन से ही षड्यंत्र किया जाने लगा। फिर भी हमने काम किया। हमारे बाईस विधायकों को लेकर गए। एक महाराज और बाईस लोभियों के साथ मिलकर भाजपा ने साजिश रची। इन्हे जनता कभी माफ नहीं करेगी। मै चाहता था कि कांग्रेस महल में नहीं महल जनता बीच आए। हमने तीन बार बहुमत साबित किया। विश्वासघात मेरे साथ नहीं जनता के साथ किया। पंद्रह महीनों में हमने तीस लाख किसानों का कर्जा माफ किया। कृषि के लाभ का धंधा किसान हित में कई निर्णय लिए
   कमलनाथ ने कहा किहमने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। भाजपा नहीं चाहती को माफिया के खिलाफ कार्रवाई हो। भय मुक्त शासन दें युवाओं के लिए रोजगार। शुद्ध का युद्ध शुरू किया भाजपा नहीं चाहती थी। इंदिरा ग्रह ज्योति बिजली गरीबों को दी।: प्रदेश को विश्व पटल पर पहुंचने के लिए हमने प्रयास किया। सीएम ने अपने तमाम की ginay। राम वन गमं पथ निर्माण। महाकाल की तीन सौ करोड़ की योजना बनाई जो भाजपा को रास नहींआया।
      मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी सरकार के 15 माह के कार्यों को गिनाते हुए
भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने और तमाम षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।  उन्होने यह भी कहा किमैंने जितने विकास कार्यों के लिए काम किया, वो विकास कार्य भाजपा को रास नहीं आया।भोपाल इंदौर में मेट्रो का काम शुरू किया। प्रदेश में निवेश और इसके प्रयास लिए। पांच साल का वचन पत्र पंद्रह मह में चार सौ वचन पूरे किए। हमने एक भी झूठी घोषणा नहीं की। भाजपा को अच्छा नहीं लगा जनता सच्चाई जानती है
       श्री कमलनाथ ने कहा क्कि हमारे ऊपर एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा। भजपा कितनी ही साजिश रच ले हम का रुकेंगे ना झुकेंगे। जनता का विश्वास हमारे साथ है हमेंजनता का प्रमाण पत्र चाहिए, हमें अवश्य मिलेगा। ये ना मेरे हौसलों को हरा सकते है ना विश्वास को। मैंने राजनीति में मूल्यों का पालन किया है। मेरा संकल्प है, हमारे पास पद हो या ना हो, हम प्रदेश के किसान युवा आदिवासियों जनता के हित में लगे रहेंगे। आज के बाद कल भी आता है परसो भी आता है। आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे रहा हूं ।  नीलामी और सौदे में नहीं पड़ने की वात कहते हुए 
 कमलनाथ भावुक हो गये।
*बुघवार बहुमाध्यम समुह