मै निष्पक्ष नही हूँ

मै निष्पक्ष नही हूँ


बुघवार*स्ट्राइकर
मैं निष्पक्ष नहीं हूँ,
निष्पक्ष रहना भी नही चाहता,
क्योंकि मेरा भी एक पक्ष है !
इस दौर में पक्षधरता ज़रूरी है,
जो लोग निष्पक्ष रहने की ज्ञान देते हैं ,
वो किनके पक्ष में हैं?
सत्ता के?
सरकार के? 
चाटुकारों के?
हिंदूवाद के?
मुसलमानवाद के?
अल्पसंख्यकवाद के?
आतंकवाद के?
नक्सलवाद के?
क्षेत्रवाद के?
सवर्णवाद के?
दलितवाद के?
भाषावाद के?
नफरत के?
मनुवाद के?
सामंतवाद के?
वामपंथ के?
दक्षिणपंथ के?
समाजवाद के?
पूंजीवाद के?
तो मेरा भी एक पक्ष है!
**कृब्ण देव सिंह