सोनिया गाँघी का मास्टर स्ट्रोक:गुजरात से  कांग्रेस की मुफ्त ट्रेन बिहार रवाना

सोनिया गाँघी का मास्टर स्ट्रोक:गुजरात से
 कांग्रेस की मुफ्त ट्रेन बिहार रवाना


कृष्ण देव (केड़ी) सिंह
पटना।8मई2020.कांग्रेस की कर्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गॉघी की मजदूरों को मूफ्त उनके मूल निवास की व्यवस्था व रेल किराया देने की घोषणा अब कार्यरूप में परिणत होने लगी है। खबर है कि कल दिनांक 7मई 2020को कांग्रेस पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए दो ट्रेन रवाना किया है। दोनों ट्रेन भाजपा की गढ़ गुजरात से खुली है। एक ट्रेन भरूच से तो वहीं दूसरी ट्रेन सूरत से।श्रीमती गॉधी की घोषणा के अनुस्प मजदूरों का किराया / भाड़ा जमा कराकर कांग्रेस् ने भारतीय राजनीति में न केवल मास्टर स्ट्रोक मारा है वल्कि विरोधियों की बोलती वंद कर दी है।
    स्मरण रहे कि मजदूरों के किराया को लेकर कोहराम मचा हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एलान किया था कि मजदूरों के किराया का वहन कांग्रेस पार्टी करेगी।उसी घोषणा पर अमल करते हुए दोनों ट्रेन रवाना करने के सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि सभी यात्रियों को टिकट दी जा रही है, लेकिन किराए का पैसा नहीं लिया जा रहा है।दोनों ही ट्रेन बिहार के लिए है। एक भरूच (गुजरात)से पूर्णिया(बिहार) के लिए छात्रों और मजदूर को लेकर ट्रेन रवाना हुई है। उसमें कांग्रेस ने 6 लाख 82 हजार 750 रूपया ट्रेन का भाड़ा दिया है जिसमें 850 छात्र और 335 श्रमिक  रवाना हुये है।
बुघवार *समाचार